रायपुर। अपराध पर लगाम लगाने के लिए राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू की गई है। ​इसके बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहा है। लगामार लूटपाट, चाकूबाजी, जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है, जहां देर रात दो गुटों के बीच गैंगवार हो गया। बताया जा रहा है कि गांजा तस्कर रवि साहू और गैंगस्टर मुकेश बनिया से जुड़े गुर्गों के बीच आपसी रंजिश को लेकर चाकूबाजी हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां दो गुटों के बीच विवाद ने गैंगवार का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि अभिषेक सोनी और विक्रम के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि विक्रम ने अपने साथियों के साथ मिलकर अभिषेक को दौड़ाया और उस पर चाकू से हमला कर दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Created with ❤