०.दुलदुला और बगीचा परिक्षेत्र में भड़की थी आग |
०.हेल्पलाईन नंबर जारी |
०.जानबूझकर आग लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
जशपुरनगर:- जशपुर वन मंडल में वन विभाग की त्वरित और मुस्तैद कार्रवाई ने जिले को एक बड़ी वन संपदा के नुकसान से बचा लिया है। डीएफओ जशपुर श्री शशिकुमार के निर्देशन में, विभाग की टीम ने दुलदुला और बगीचा वन परिक्षेत्रों में भड़की आग को आसपास के जंगलों में फैलने से पहले ही रातों-रात नियंत्रित कर लिया।

अधिकारियों ने खुद संभाला मोर्चा
जानकारी के अनुसार, 14 मार्च की रात वन विभाग को दुलदुला के ‘रानीबंध’ और बगीचा के ‘अहिनमाड़ा’ जंगल में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही विभाग एक्शन मोड में आ गया:दुलदुला परिक्षेत्र: रानीबंध क्षेत्र में वन अमले ने मुस्तैदी दिखाते हुए रात में ही आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया।बगीचा परिक्षेत्र: अहिनमाड़ा जंगल में भड़की आग की गंभीरता को देखते हुए परिक्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षु आईएफएस) सुश्री यशस्वी मौर्य ने खुद मोर्चा संभाला। वे अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचीं और भारी मशक्कत के बाद रात करीब 12 बजे तक आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।वर्तमान में इन क्षेत्रों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग द्वारा लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को वन संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।*जानबूझकर आग लगाई तो होगी जेल*वन विभाग ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जंगलों में जानबूझकर आग लगाना या लगाते हुए पकड़े जाना एक गंभीर अपराध है। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 व 79 और वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।*यहाँ दें वनाग्नि की तुरंत सूचना*वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जंगलों में आग न लगाएं और यदि कहीं आग लगी दिखे तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दें। इसके लिए विभाग ने सीधे संपर्क नंबर जारी किए हैं:वनाग्नि की सूचना देने के लिए नागरिक संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकते हैं। सन्ना वन परिक्षेत्राधिकारी का दूरभाष नंबर 9302959850, मनोरा वन परिक्षेत्राधिकारी का नंबर 9893283085, जशपुर वन परिक्षेत्राधिकारी का नंबर 7999374719, दुलदुला वन परिक्षेत्राधिकारी का नंबर 9406042064, तपकरा वन परिक्षेत्राधिकारी का नंबर 6267954237, कुनकुरी वन परिक्षेत्राधिकारी का नंबर 9424182112, कांसाबेल वन परिक्षेत्राधिकारी का नंबर 9098098347, बगीचा वन परिक्षेत्राधिकारी का नंबर 8826088150 पत्थलगांव वन परिक्षेत्राधिकारी का नंबर 8770575577अपील:- वन विभाग जशपुर ने सभी नागरिकों से वनों की सुरक्षा एवं संरक्षण में सहयोग करने की अपील की है, “पर्यावरण संतुलन और वन्यजीवों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। वन संरक्षण में वन विभाग का सहयोग करें।”

