Oplus_131072

फरसाबहार विकासखंड के ग्राम लवाकेरा में अखंड महायज्ञ संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान 24 घंटे तक लगातार हरे कृष्ण-हरे राम महामंत्र का जाप गूंजता रहा, जिससे पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ की गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दिन-रात चले इस संकीर्तन में ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। देर रात तक चले इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से हिस्सा लिया और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
आयोजन समिति के अनुसार, इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Created with ❤