जशपुरनगर:-जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत जशपुर पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। थाना बागबहार पुलिस एवं टेक्निकल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वेन्यू कार से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे एक अंतर्राज्यीय तस्कर को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 60 किलोग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त चारपहिया वाहन जप्त किया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹40 लाख आंकी गई है।

पुलिस को टेक्निकल टीम एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से सफेद रंग की वेन्यू कार (क्रमांक UP-91-U 6302) में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने संदिग्ध मार्गों पर नाकाबंदी की। सुबह 4:00 से 5:00 बजे के बीच गांधी चौक, बागबहार के पास संदिग्ध कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। डिक्की की जांच करने पर प्लास्टिक टेप से लिपटे हुए 60 पैकेट बरामद हुए, जिनमें 60 किलो गांजा भरा हुआ था।
गिरफ्तार आरोपी का नाम विकास चौधरी (उम्र 27 वर्ष)
मूल निवासी: समस्तीपुर, बिहार वर्तमान पता गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
जप्त सामग्री एवं अनुमानित मूल्य लगभग 60 किलोग्राम (मूल्य लगभग ₹30 लाख)
वेन्यू कार क्रमांक UP-91-U 6302 (मूल्य लगभग ₹10 लाख)
कुल जप्ती: लगभग ₹40 लाख एंड-टू-एंड नेटवर्क की जांच जारी
आरोपी के विरुद्ध थाना बागबहार में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उड़ीसा में यह माल किसने उपलब्ध कराया था और उत्तर प्रदेश में इसकी डिलीवरी किसे की जानी थी।
कार्रवाई में शामिल टीम
इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश कुमार जायसवाल, डीएसपी जशपुर शुभम तिवारी, बागबहार थाना प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार यादव, प्रधान आरक्षक लव चौहान, आरक्षक अजय खेस, आरक्षक पवन पैंकरा और साइबर/टेक्निकल टीम की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Created with ❤