जशपुर :-
सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस द्वारा चलाए गए हेलमेट जन-जागरूकता अभियान को बड़ी सफलता मिली है। जिले के 766 गांवों में एक ही दिन जन चौपाल आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई, जिसके लिए अभियान का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों एवं सवारों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक किया गया। जशपुर पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न थाना-चौकी क्षेत्रों में हेलमेट रैली भी निकाली गई, जिसमें 10 हजार से अधिक नागरिक शामिल हुए।
हेलमेट जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के 3 हजार से अधिक गणमान्य लोगों ने वीडियो संदेश जारी कर नागरिकों से हेलमेट पहनने की अपील की। वहीं अभियान के दौरान 60 हजार से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Created with ❤