इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर फैल रही अपनी मौत की अफवाहों को खारिज किया है. उन्होंने एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें वह एक कैफे में कॉफी पीते हुए इन अफवाहों का मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि ईरान के हमले में नेतन्याहू की मौत हो गई है. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि हाल में टीवी पर दिखी उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस असली नहीं थी, बल्कि उसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया था.

इन अफवाहों और साजिश वाली थ्योरी ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैलना शुरू कर दिया था. इनका जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नया वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में वह एक कैफे में बैठे नजर आते हैं और कॉफी ऑर्डर करते हुए मजाक में कहते हैं, लोग कह रहे हैं कि मैं मर गया हूं? मैं तो कॉफी के लिए मरता हूं. इस दौरान उन्होंने हिब्रू भाषा का एक मुहावरा इस्तेमाल किया, जिसका मतलब होता है कि किसी चीज को बहुत ज्यादा पसंद करना.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *